चेहरे पर उभर आए ब्लैक हेड्स ख़ूबसूरती के सबसे बड़े दुश्मन हैं, इन्हें नियमित रूप से न हटाया जाए, तो ये चेहरे की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते है । अमूमन ऑयल ग्लैंड्स के अधिक सक्रिय होने की वजह से व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स होते हैं । व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स ख़ासकर नाक, ठुड्डी और होंठों के आसपास दिखाई देते हैं । ऐसे में आसान घरेलू नुस्ख़े अपनाकर आप मिनटों में ब्लैक हेड्स से छुटकारा पा सकती हैं । साथ ही ये घरेलू नुस्ख़े आपको देंगे खिली-निखरी त्वचा ।
- टीस्पून मुल्तानी मिट्टी, आधा टीस्पून संतरे के छिलके का पाउडर, चुटकीभर स़फेद चंदन और 1 टीस्पून पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं । आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। इस घरेलू फेस स्क्रब से ब्लैक हेड्स निकलते हैं और रंग भी साफ़ होता है।
- कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें । ब्लैक हेड्स पर रगड़ें और दस मिनट बाद धो लें ।
- अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपको ब्लैक हेड्स होते हैं, तो अपने चेहरे को नियमित रूप से गुनगुने पानी से दिन में कम से कम 3 बार धोएं, क्योंकि गुनगुना पानी क्लींज़र का काम करता है ।
- 1 टीस्पून शक्कर के दानों में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर रगड़ें ।
- ऑलिव ऑयल और नींबू का रस मिलाकर ब्लैक हेड्स पर लगाएं । थोड़ी देर बाद धो लें ।
- 2-2 टीस्पून दही, ओटमील पाउडर और नींबू का रस मिलाकर लगाएं । यह काफ़ी कारगर उपाय है ।
- स्ट्रॉबेरीज़ को क्रश करके उसमें बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें । इस मास्क को लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें । यह न स़िर्फ ब्लैक हेड्स हटाता है, बल्कि पिंपल्स के दाग़ भी दूर करता है ।
- नियमित रूप से ऑलिव ऑयल से मसाज करें, क्योंकि यह ब्लैक हेड्स को बनने से रोकता है ।
- ग्रीन एप्पल को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं । सूख जाने के बाद धो दें । ब्लैक हेड्स कम होंगे ।
- दालचीनी के पाउडर में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और जहां ब्लैक हेड्स हैं, वहां लगाएं । इससे ब्लैक हेड्स से छुटकारा मिलेगा ।
- हल्दी पाउडर में धनिया की पत्ती को पीसकर लगाएं । ब्लैक हेड्स से मुक्ति पाने का ये एक अच्छा उपाय है ।
- ताज़े अंगूर को पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं । 15-20 मिनट बाद गरम पानी से धो दें ।
- ककड़ी को पीसकर चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो दें । ब्लैक हेड्स से राहत मिलेगी ।


एक टिप्पणी भेजें