फटी एड़ियों को ठीक कैसे करें । How to soften torn ankles


अक्सर हम अपनी एड़ियों (Cracked Heels) को सिर्फ़ इसलिए नज़रअंदाज़ करते हैं क्योंकि लोगों का ध्यान एड़ियों पर कम ही जाता है । ऐसे में लोग इनकी केयर करने की ज़रूरत नहीं समझते, जिससे एड़ियों की हालत और भी ख़राब हो जाती है । पूरे शरीर का वज़न हमारी एड़ियों पर होता है, ऐसे में इनकी ख़ास देखभाल ज़रूरी है । 

एड़ियां फटने की वजह

  • त्वचा में मॉइश्‍चर की कमी । 
  • पैरों की देखभाल न करना । 
  • ग़लत साइज़ के जूते पहनना । 

  • ज़्यादा समय तक खड़े रहना या सख़्त फ्लोर पर खड़े रहना। 
  • प्रदूषण में ज़्यादा देर तक पैरों को खुला रखना ।
  • इनके अलावा कई प्रकार की बीमारी, जैसे- थायरॉइड, डायबिटीज़, सोरायसिस, कॉर्न आदि की वजह से भी एड़िया फटती हैं ।

होममेड मॉइश्‍चराइज़र


  • अगर आपके फटे हील्स से ख़ून आ रहा हो, तो नीम और तुलसी के पत्तों को हल्दी के साथ मिक्स करके फटी एड़ियों पर लगाएं । 

  • ग्लिसरीन को गुलाबजल के साथ मिक्स करके क्रैक्स पर लगाएं, इससे एड़ियां नरम-मुलायम हो जाएंगी और उनमें क्रैक्स नहीं पड़ेंगे । 

  • किसी भी तरह का ऑयल पैरों के लिए एक नैचुरल मॉइश्‍चराइज़र होता है. वेजिटेबल ऑयल, जैसे- ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, तिल का तेल एड़ियों को मुलायम बनाता है । रोज़ाना रात को बेड पर जाने से पहले पैरों में इनमें से कोई भी तेल लगाकर हल्का-सा मसाज कर लें । 

  •  एसिडिक होने की वजह से नींबू एड़ियों की रफ़ त्वचा को सॉफ्ट बनाता है, जिससे एड़ियां फटती नहीं हैं । इसके लिए आप अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालकर रखें, पानी में नींबू का रस डालें ।  कुछ देर बाद प्यूमाइस स्टोन से रगड़ें, फिर पानी से अच्छी तरह से धोकर तौलिए से सुखा लें. एड़ियां स्वस्थ रहेंगी । 

  •  एक कटोरी लें और उसमें सबसे पहले 3 चम्मच मिश्री पाउडर, आधा  चम्मच मीठा सोडा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच जैतून का तेल लें ।  इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें ।  इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाकर एक से डेढ़ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें । फिर कुनकुने पानी से धोकर एड़ियों पर क्रीम अप्लाई करें ।

  • शहद को एक बहुत ही अच्छा मॉश्चराइजर माना जाता है, क्योकि ये पैरों को हाइड्रेटेड रखने के साथ साथ उन्हें पोषण भी देता है । आप 2 लीटर पानी लें और उसमें आधा कप शहद मिला लें  । इस पानी में आप अपने पैरों को 20 मिनट तक डुबोएं । ये उपाय पैरों की कोमलता को वापस दिला लेता है और उन्हें खुबसूरत भी बनाता है । 

ज़रूरी टिप्स


  • एड़ी को मुलायम और फटने से बचाने के लिए सोने से पहले थोड़ी देर पहले साबुन के पानी में पैरों को डालकर रखें ।  फिर थोड़ी देर बाद प्यूमाइस स्टोन से रगड़ें ।  इसके बाद पैरों को अच्छी तरह से धोकर तौलिए से पोंछ लें । फिर पैर की एड़ी और तलवों में ऑयल लगाकर मोज़े पहन लें । 

  •  रोज़ाना अपनी एड़ियों की क्लींज़िंग और मॉइश्‍चराइज़िंग करें । 

  • एड़ियों की डेड स्किन निकालने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल एक्सफोलिएटिंग स्क्रब की तरह किया जा सकता है । इसके लिए आटे में थोड़ा-सा शहद और एप्पल साइडर विनेगर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें । इसे एड़ियों पर स्क्रब करें ।  एक हफ़्ते में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे । 

  •  पेट्रोलियम जेली भी एड़ियों के लिए फ़यदेमंद होती है ।  यह एड़ियों को मॉइश्‍चराइज़ करती है और फटने से रोकती है । रोज़ रात को सोने से पहले पैरों को अच्छे से साफ़ करके उस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और मोज़े पहनकर सो जाएं । इससे एड़िया कोमल बनेंगी । 

  • ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीएं । इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा ।
  •  आहार में ऐसी चीज़ें शामिल करें, जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिकता हो ।


ख़ास केयर है ज़रूरी


  • एड़ियों का थोड़ा-सा ध्यान रखकर आप अपनी एड़ियों को स्वस्थ रख सकते हैं ।

  •  एड़ियों की त्वचा को सख़्त होने से बचाने के लिए, उन पर रोज़ाना अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं ।

  • मॉइश्‍चराइज़र लगाने के बाद अपने पैरों को मोज़े से ढंक लें । इससे मॉइश्‍चराइज़र ज़्यादा देर तक एड़ियों पर लगी रहेगी और नतीजे अच्छे मिलेंगे ।

  • रोज़ाना अपने पैरों को प्यूमाइस स्टोन से हील्स और तलवों को स्क्रब करें. इससे एड़ियों में छिपी गंदगी और डेड स्किन्स निकल जाएंगे ।

  • नंगे पैर न चलें. इससे एड़िया सख़्त हो जाती हैं और फटने लगती हैं । घर पर भी सॉफ्ट स्लिपर पहनकर रखें ।
  • महीने में एक बार पैडीक्योर कराएं ।

एक टिप्पणी भेजें

My Instagram

Copyright © beauty tips blog. Made with by OddThemes